राजगीर मिस्त्री ने पत्नी व तीन मासूम बेटों की गला रेत कर की हत्या…

राजगीर मिस्त्री ने पत्नी व तीन मासूम बेटों की गला रेत कर की हत्या…

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा, गोपालपुर टोला में राजगीर मिस्त्री ने पत्नी व तीन मासूम बेटों की गला रेत कर हत्या कर दी। उसके बाद खुद भी जहर पी लिया। गांव लोगों को गुरुवार को दोपहर एक बजे घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी। गंभीर हालत में राजगीर मिस्त्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसपी सचिन्द्र पटले ने घटना को हृदयविदारक बताया और फोरेंसिक टीम बुलाकर पड़ताल शुरू करा दी है। गोपालपुर टोला निवासी जितेन्द्र कुशवाहा (33) राजगीर मिस्त्री है। गांव वालों के अनुसार वह शराबी है। मां राजपति व पिता बिरझन से अलग ईंट की दो कमरे की दीवार जोड़ कर कटरैन के कमरे में पत्नी लीलावती (31), बेटे आकाश (8), विकास (6) व निखिल (4) के साथ रहता था। मां बाप उसके घर से करीब पांच सौ मीटर मकान में रहते हैं। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक जब जितेन्द्र के घर में कोई हलचल नहीं हुई तो विकलांग मां किसी तरह खुद उसके घर तक पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने चिल्लाना शुरू किया। प्रतिक्रिया नहीं हुई तो वह दरवाजे के होल से झांक कर देखा। अंदर बच्चों की लाश बिस्तर पर थी। जितेन्द्र नीचे गिरा था। बगल में उसकी पत्नी भी गिरी पड़ी थी।राजपति ने गांव वालों को बुलाया तो गांव के लोग बाहर से दीवार पर चढ़े और कटरैन तोड़ कर देखा और 1 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर दो तख्तों पर तीन बच्चों की लाश पड़ी थी। नीचे लीलावती की लाश पड़ी थी। चारों का गला रेता गया था और काफी खून पसरा था। बगल में नीचे ही जितेन्द्र अचेत था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने जितेन्द्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। कमरे में जूठी प्लेट भी पड़ी थी। जिन्हें देख कर पुलिस ने बताया कि संभवत: रात में सभी ने मछली चावल खाया था। परिजनों के अनुसार रक्षाबंधन से एक दिन पहले लीलावती बच्चों को लेकर मायके गयी थी। पति की शराब की लत से परेशान थी। बुधवार को जितेन्द्र पत्नी व बच्चों को लाने ससुराल कसया थाना क्षेत्र के ही विश्वंभरपुर माधोपुर मठिया पहुंचा तो ससुर व सालों ने उसे शराब की लत छोड़ने का दबाव बनाया। शराब छोड़ने का वादा कर पति बच्चों के साथ वह बुधवार की शाम को ही लौटा था। ग्रामीणों ने बताया कि जितेन्द्र शराबी होने के साथ कर्ज लेने में भी काफी है। उसने कई लोगों से भारी कर्ज ले रखा था और चुकाने की बजाय कमाई के रूपये से शराब पी जाता था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल का कहना है कि हृदयविरक घटना है। महिला व तीन बेटों की गला रेत कर हत्या की गयी गयी है। गृहस्वामी अचेत मिला है। उसके मुंह से झाग निकला था। उसे अस्पताल भेजा गया है। उस पर चोट के निशान नहीं हैं। फोरेंसिक टीम पहुंच गयी है। साक्ष्य कलेक्ट कराया जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद जल्द ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच जाएगी।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…