रंजिश में मारी गोली, उपचार के दौरान मौत…

रंजिश में मारी गोली, उपचार के दौरान मौत…

आरोपी फरार, कई हिरासत में, पूछताछ जारी…

ग्रेटर नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र के आकलपुर गांव में रात को एक व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में एक नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है, आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इस घटना के चलते गांव में दहशत व्याप्त है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चन्दर ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के आकलपुर गांव में रहने वाले कर्मवीर का उसके गांव के रहने वाले अजय से 25 दिन पूर्व झगड़ा हो गया था। अजय, कर्मवीर के घर के सामने शराब पीकर खड़ा था। इस बात का कर्मवीर ने विरोध किया, तो अजय ने उसके साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि कर्मवीर ने अजय को थप्पड़ मार दिया था। बाद में यह मामला गांव में आपस में बैठकर सुलझा लिया गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर रात को अजय स्विफ्ट कार में सवार होकर कर्मवीर के घर पहुंचा तथा उसने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ गोली चला दी। जब कर्मवीर के भाइयों ने उसका पीछा किया तो, उसने उनके ऊपर भी जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गंभीर हालत में घायल कर्मवीर को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उन्होंने बताया कि इस बाबत मृतक के भाई सतबीर ने अजय तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस हत्यारोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…