महिला की गोली मारकर हत्या…

महिला की गोली मारकर हत्या…

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के बामनिया गांव में आज एक महिला की अज्ञात लोगों ने घर में गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की पहचान 34 वर्षीय नर्मदाबाई के रूप में हुयी है।

पेटलावद तहसील के अधीन आने वाले बामनिया गांव में सुबह लगभग नौ बजे अज्ञात लोग चंद्रप्रकाश नाम के व्यक्ति के घर में घुसे और वहां मौजूद नर्मदाबाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य घर की ऊपरी मंजिल पर मौजूद थे।

सूत्रों ने कहा कि गोली लगने की सूचना के बाद महिला को पेटलावद के स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या किन लोगों ने और किस वजह से की, इसका पता तत्काल नहीं चल सका।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…