पुरस्कार घोषित अभियुक्त नासिर गिरफ्तार…

पुरस्कार घोषित अभियुक्त नासिर गिरफ्तार…
जनपद आगरा/ दिनांक 24.05.2021 को थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भगवान टाॅकीज चैराहे के पास से पुरस्कार घोषित अभियुक्त नासिर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 900 ग्राम चाॅदी, 01 दो पहिया वाहन बरामद हुये।
उल्लेखनीय है गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना हरीपर्वत  पर पंजीकृत मु0अ0सं0-68/2021 धारा 392/411/120बी भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना हरीपवर्त पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-नासिर निवासी 22/308 ब्राहम्मण गली थाना मण्टोला जनपद आगरा।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…