सीएम योगी के सामने कोरोना नतमस्तक…

सीएम योगी के सामने कोरोना नतमस्तक…

24 घंटे में मिले 3981 नए केस…

लखनऊ, 24 मई। उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। यहां कोरोना चार हजार के नीचे आ गया है। अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल ने सोमवार को बताया कि बीते 24 घंटे में तीन हजार 981 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 11 हजार 918 लोग रिकवर हुए हैं। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को नीति आयोग के सदस्य वीके पाल ने आशंका जाहिर की थी प्रदेश 30 अप्रैल के बाद देश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन सकता है। उनकी आशंका थी कि मई महीने में प्रतिदिन एक लाख से अधिक केस आ सकते हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य विशेषज्ञों ने भी ऐसी ही आशंका जतायी थी। लेकिन सारी आशंकाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नतमस्तक हो गईं। कोरोना औंध मुंह गिर गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कोरोना निगेटिव होने के दिन से ही फील्ड में उतरे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मंडल स्तर की समीक्षा बैठकें की। गांवों लोगों से उनके घर, अस्पताल जाकर संवाद किया। उनका हलचल पूछा। इस तरह इस कोरोना इन्फेक्शन की चेन को ब्रेक करने में उप्र सफल हुआ है। उन्होंने बताया कि आज मुख्यमंत्री गोंडा, आजमगढ़, मिर्जापुर, बनारस और गोरखपुर में कोविड की तैयारियों का जायजा लेने जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार फील्ड में उतरने का असर है। श्री सहगल ने बताया कि रविवार को 5000 से नीचे था। अब प्रदेश में हैं कुल 76 हजार 700 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 3.26 लाख टेस्ट हैं। श्री सहगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तुलना में आधी आबादी वाले राज्य महाराष्ट्र में पिछले इन्हीं 24 घंटों में 26 हजार केस, बेहद छोटे राज्यों जम्मू कश्मीर में तीन हजार 600 और उत्तराखंड में तीन हजार 800 केस आए हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…