चोरी की घटना का अनावरण 02 अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की…

चोरी की घटना का अनावरण 02 अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की…
लगभग 23.5 किलो चाँदी के आभूषण आदि बरामद…
जनपद आगरा/थाना सदर दिनांक 19.04.2021 को थाना सदर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पक्की सराय गोदाम के पास चेकिंग के दौरान 02 अभियुक्तों 1-असलम, 2-अकरम को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से चोरी की लगभग 23.5 किलो चाँदी के आभूषण (42 कमर के गुच्छे व कन्धौनी, 88 खडुआ, 190 अंगूठी छल्ला, 08 प्लेट, 04 कटोरी, 670 बिछिया, 107 पायल, 08 पैकेट अन्य सामान, 31 मूर्ति, 04 लड्डू, 04 झूला व सिघांसन, 08 प्लेट, 11 ग्लास, 03 मुकुट, 11 चम्मच व अन्य सामान  आदि बरामद हुये।
उल्लेखनीय है दिनांक 16.04.2021 को थाना सदर क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना सदर पर मु0अ0सं0 177/2021 धारा 457/380 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद माल उक्त चोरी की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना सदर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त 
1-असलम निवासी नई आबादी पक्की सराय नीतिबाग थाना ताजगंज जनपद आगरा।
2-अकरम निवासी कुआँ वाली गली राठौर बस्ती नीतीबाग थाना ताजगंज जनपद आगरा।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…