मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल…

मलाइका अरोड़ा का डांस वीडियो वायरल…

बर्थडे पर अकेले ही डांस फ्लोर पर मचा डाला था धमाल…

 

मुंबई, 15 अप्रैल। मलाइका अरोड़ा का एक जबरदस्त ग्लैमरस डांस वीडियो चर्चा में हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बर्थडे पार्टी पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। हालांकि, यह वीडियो 2019 पर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का है, लेकिन अपने डांस मूव्स की वजह से ऐक्ट्रेस का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा।

 

मलाइका अरोड़ा बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेस में हैं, जो फिल्मों से भले दूर सही लेकिन खबरों में आए दिन रहती हैं। चाहे वह जिम लुक की वजह से हो या फिर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ आउटिंग को लेकर, मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में लगातार रहती हैं। मलाइका 45 प्लस होने के बावजूद अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से फैन्स के बीच काफी चर्चा में रहती हैं।

 

मलाइका अरोड़ा का यह डांस वीडियो इंटरनेट पर छाया है। साल 2019 में मलाइका ने अपने बर्थडे पर खूब धमाल मचाया था और अब उसी पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वीडियो में मलाइका अकेली डांस फ्लोर पर धमाल मचाती दिख रही हैं।

 

यहां बताते चलें कि एक नए सिलेब्रिट कुकिंग शो में मलाइका और अर्जुन कपूर भी नजर आनेवाले हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो वायरल हुआ जिसमें कई सितारों के साथ मलाइका और अर्जुन कपूर भी अपना कुकिंग कौशल दिखाते नजर आए हैं।

 

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…