पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पुरस्कार घोषित अभियुक्त शिवपूजन को गिरफ्तार…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पुरस्कार घोषित अभियुक्त शिवपूजन को गिरफ्तार…

जनपद बस्ती/ दिनाॅकः 28.03.2021 को थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर भानपुर उकड़ा मोड़ से पुरस्कार घोषित अभियुक्त शिवपूजन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद बस्ती के थाना कोतवाली , सोनहा पर चोरी, आम्र्स एक्ट व गैगेस्टर एक्ट के 06 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सोनहा  पर पंजीकृत मु0अ0सं0 281/2020 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना सोनहा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
शिवपूजन निवासी रूसतपुर थाना सोनहा जनपद बस्ती।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…