क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर…

क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर…

03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया…

सहारनपुर/ दिनांक 10.03.2021 की रात्रि थाना नकुड़ व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर टावर तिराहे के पास से चेकिंग के दौरान पुलिस कार्यवाही में 03 अभियुक्तों 1-निसार, 2-उपकार, 3-रिनू कुमार को गिरफ्तार कर लूट की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट की पापुलर से भरी ट्रैक्टर ट्राली, घटना में प्रयुक्त 01 पिकप, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित 01 खोखा कारतूस बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.03.2021 को पापुलर से भरी ट्रैक्टर ट्राली लूट की घटना अज्ञात बदमाशों द्वारा कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 90/2021 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद माल उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना नकुड़ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-निसार निवासी जानखेडा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर।
2-उपकार निवासी जानखेडा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर।
3-रिनू कुमार निवासी जानखेडा थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…