*नदी में भूगर्भीय हलचल, धमाके होने के बाद 10 फिट से अधिक ऊंचाई तक उछला पानी,*

*नदी में भूगर्भीय हलचल, धमाके होने के बाद 10 फिट से अधिक ऊंचाई तक उछला पानी,*

 

*विस्फोट के बाद से क्षेत्र वासी दहशत में,क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध* 

 

*उज्जैन।* उज्जैन जिले में शिप्रा नदी में रविवार को भूगर्भीय हलचल हुई। यहां त्रिवेणी क्षेत्र में शिप्रा नदी के किनारों पर धमाके होने के बाद 10 फिट से अधिक ऊंचाई तक पानी उछला। विस्फोट के बाद से ही क्षेत्र वासी दहशत में है। धमाके वाले क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दरअसल, शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर पिछले कुछ दिनों से भूगर्भीय धमाके हो रहे हैं। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने इसकी आवाज सुनी है। जहां धमाके हो रहे हैं वहां से आग और धुआं निकलता भी देखा गया है। मामले की जानकारी लगने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जल्द ही भूगर्भ विशेषज्ञों व जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का दल यहां जांच के लिए पहुंचेगा। वहीं नदी में हो रहे विस्फोट को कलेक्टर आशीष सिंह ने चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को मेल किया गया है, स्थानित भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम इसकी जांच करेगी। जांच के बाद पता लग सकेगा कि नदी के अंदर धमाके क्यों हो रहे हैं। इस घटना के बाद घाट के आस-पास जाने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है।