पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 03 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार…

पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर 03 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार…

जनपद शाहजहाॅपुर/ दिनाॅकः 28.02.2021 की रात्रि थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बैंगूल नदी का पुल ग्राम कंकलिया के पास से 03 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे से लगभग 60 लाख रूपये कीमत की 02 किलो अवैध अफीम बरामद हुई।
इस सम्बन्ध में थाना कटरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-विजय निवासी मढिया रंगीन थाना गढिया रंगीन जनपद शाहजहाॅपुर।
2-रिंकू उर्फ सुशील निवासी गौहापुर थाना जैतीपुर जनपद शाहजहाॅपुर।
3-सुन्दरलाल निवासी नीरपुर थाना गढिया रंगीन जनपद शाहजहाॅपुर।
बरामदगीः-
लगभग 60 लाख रूपये कीमत की 02 किलो अवैध अफीम।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…