अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया…

अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया…

जनपद फतेहगढ़/ दिनाॅकः 01.03.2021 को थाना कम्पिल, थाना कायमगंज, थाना शमसाबाद  व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम सिरसा स्कूल के आगे पड़ी खाली जगह से अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन करने वाले 04 अभियुक्तों 1-टिंकू कुमार 2-मोनू 3-श्याम शंकर उर्फ नन्हेलाल 4-राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से 56 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र(29 निर्मित, 27 अर्द्धनिर्मित) शस्त्र बनाने के उपकरण/पुर्जे, खोखा कारतूस आदि बरामद हुये।
इस सम्बन्ध में थाना कम्पिल पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-टिंकू कुमार निवासी सिरसा थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़।
2-मोनू निवासी सिरसा थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़।
3-श्याम शंकर उर्फ नन्हेंलाल निवासी बिल्सडीह थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़।
4-राजेश कुमार निवासी थानगांव थाना पटियाली जनपद कासगंज।
बरामदगीः-
1-56 निर्मित/अर्द्धनिर्मित अवैध शस्त्र(29 निर्मित, 27 अर्द्धनिर्मित)
2-शस्त्र बनाने के उपकरण/पुर्जे,
3-खोखा कारतूस आदि।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…