05 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर डकैती की घटना का अनावरण किया…

05 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर डकैती की घटना का अनावरण किया…

मुरादाबाद/ दिनाॅकः 16.02.2021 की सायं थाना मैनाठेर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना मैनाठेर क्षेत्र से 05 शातिर अभियुक्तो 1-राकेश 2-सतबीर 3-अमरपाल 4-उदयपाल 5-अनिल को गिरफ्तार कर डकैती की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तो के कब्जे/निशादेही से लूट के सोने चाॅदी के आभूषण (सोने की 04 चूड़िया, सोने की 04 अंगूठी, सोने की 02 चैन, सोने की 02 टाॅप्स, सोने की 01 जोड़ी बिछया, चाॅदी की 02 अंगूठी, बिछिया आदि ), 03 लाख 65 हजार रूपये नगद, 03 अवैध तमंचा 315 बोर, 06 जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल आदि बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि दिनाॅकः 10.02.2021 को थाना मैनाठेर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशो द्वारा डकैती की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मैनाठेर पर मु0अ0सं0-35/2021 धारा 395/397 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से बरामद सोने-चाॅदी के आभूषण आदि उक्त घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना मैनाठेर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…