अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया…

अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया…

चुनाव से पहले 30 हजार शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र…

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल और शिक्षा मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा ने अब तक का सबसे बड़ा शिक्षक भर्ती अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लगभग 30 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में 71 हजार खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती की गई है।

मुख्यमंत्री सोनेवाल ने भी ट्वीट के जरिए शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम अपने वादों पर खरे उतरे हैं। 4,260 स्कूलों के स्थानीय लोगों को और 29,701 शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। हमारी सरकार का यह सबसे बड़ा भर्ती अभियान है और लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराती है। मेरा मानना है कि ये नई नियुक्तियां महान पेशे की दृष्टि को आगे बढ़ाएंगी।

आगामी असम विधानसभा चुनाव से पहले इसे सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरमा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से हमने शिक्षा विभाग की लगभग सभी खाली पड़े पदों पर नियुक्तियों पूरी कर दी गई हैं। पिछले पांच सालों में हमारी सरकार ने 71 हजार खाली पदों पर शिक्षकों की भर्ती की है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…