20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त दनदन उर्फ सन्तराम को गिरफ्तार…

20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त दनदन उर्फ सन्तराम को गिरफ्तार…

चित्रकूट/ दिनांक 02.02.2021 को थाना बहिलपुरवा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान बहिलपुरवा जंगल में बदमाश की घेराबन्दी की गयी तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त दनदन उर्फ सन्तराम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध बन्दूक 12 बोर, 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना बहिलपुरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-50/2020 धारा 307/323/504/506 भादवि में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 20 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
इस सम्बन्ध में थाना बहिलपुरवा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
दनदन उर्फ सन्तराम निवासी पुराना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट।
बरामदगी-ः
01 अवैध बन्दूक 12 बोर, 02 जीवित, 01 खोखा कारतूस

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…