*पिकनिक मनाने गई लड़की के साथ गैंगरेप, 22 लड़कों ने की दरिंदगी…..*

*पिकनिक मनाने गई लड़की के साथ गैंगरेप, 22 लड़कों ने की दरिंदगी…..*

 

*17 आरोपी हिरासत में: एसपी/डीएसपी खुद कर रहें मामले की जांच*

*लखनऊ/जमशेदपुर।* जमशेदपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है। दरअसल यहां पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ 22 लड़कों ने मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता ने पुलिस थाने में इस घटना के संबंध में शिकायत की है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वारदात झारखंड के जमशेदपुर की है, परसुडीह थाना इलाके में पिकनिक मनाने गई लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई। पीड़िता की ओर से थाने में शिकायत दर्ज की गई है, पीड़िता ने चांदनी चौक एरिया के रहने वाले 22 लड़कों के ऊपर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिकनिक मनाने गई थी. उसके साथ और लोग भी गए थे, उन्ही में से कुछ लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
थाने में मामला दर्ज होने के बाद जमशेदपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। इलाके के एसपी और डीएसपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। थानेदार के मुताबिक जिन 22 लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है, उनमें से 17 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में भेजा गया है। दूसरी ओर आरोपियों के परिजनों ने उल्टे लड़की के ऊपर गंभीर इल्जाम लगाया है, उन्होने लड़कों की गिरफ्तारी का विरोध किया है।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*