पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही के दौरान  पुरस्कार घोषित…

पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही के दौरान  पुरस्कार घोषित…

अभियुक्त राशिद घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया…

बागपत/ दिनाॅकः 30.01.2021 को थाना बिनौली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान गलहैता रोड पर बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में आरक्षी देवेन्द्र कुमार घायल हो गये, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही के दौरान  पुरस्कार घोषित अभियुक्त राशिद घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 09 हजार 500 रूपये नगद, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 03 खोखा कारतूस, 01 मोटर साइकिल बरामद हुई। घायलो का उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद बागपत, मेरठ, शामली के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, हत्या का प्रयास, हत्या, आम्र्स एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट आदि के 09 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बिनौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-332/2020 धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0-356/2020 धारा 457/380 भादवि में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना बिनौली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…