लूट की चाँदी के साथ लुटेरा गिरफ्तार…

लूट की चाँदी के साथ लुटेरा गिरफ्तार…

बरेली/  को थाना शेरगढ़ पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना शेरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना का अनावरण करते हुये 03 अभियुक्तों 1-फिरोज 2-आमिर 3-फरमान को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के लगभग 01 किलो 385 ग्राम चाॅदी, 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 03 जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल आदि बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि दिनाॅकः 19.01.2021 को थाना शेरगढ़ क्षेत्रान्तगर्त दुकान से अज्ञात बदमाशो द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना शेरगढ़ पर मु0अ0सं0-06/2021 धारा 392/506 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। अभियुक्तो से बरामद चाॅदी उक्त लूट की घटना से सम्बन्धित है। इस सम्बन्ध में थाना शेरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…