वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण ले रही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं…

वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का प्रशिक्षण ले रही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं…

आत्मनिर्भरता की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम…

बर्डपुर सिद्धार्थनगर ।। प्रदेश की महिलाएं अब सभी क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता और योगदान प्रदान कर रही हैं। आगे बढ़ कर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। ऐसे ही महिलाएं अब अपने गांव में ही कमाई के कई रास्ते निकालेंगी।
खेती-किसानी और घर के कामों के साथ महिलाओं ने अतिरिक्त आय के जरिये को अपनाया हैं। इससे न सिर्फ उनमें आत्मनिर्भरता आई आएगी बल्कि उनका हौसला भी बढ़ेगा। राज्य सरकार भी महिलाओं के इसी आत्मविश्वास को जगाकर उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रही है। इन्ही सबलाओं में सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 7 टोला परसपुर की उजाला आजीविका स्वयं सहायता समूह की 13 महिलाएं शामिल हैं, जो अपने काम से अपनी पहचान बनाएंगी। सबल संस्थान बढ़नी के सचिव श्री दीनानाथ जी के द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद समूह की ये महिलाएं अब वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के साथ ग्रामीणों को पारंपरिक खाद बनाने का प्रशिक्षण भी देंगी। उन्होंने ने बताया कि इससे पर्यावरण के साथ भूमि को कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि इसके भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और फसल की पैदावार भी अच्छी होती है।
समूह की महिला प्रमिला यादव ने बताया की गांव से निकलने वाले कचरे, अपशिष्ट पदार्थ और गोबर से भी खाद बनाने की तैयारी की जा रही है। जिससे जैविक खाद भी बनेंगे और गांव भी स्वच्छ होंगे। महिलाओं को इस योजना से रोजगार का साधन मिल पाएगा l साथ ही महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी l

पत्रकार – असदुल्लाह सिद्दीकी की रिपोर्ट…