*अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करने पर* 

*अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करने पर*

 

*नाबालिग ने युवक के चाकू घोपा*

 

 

*नई दिल्ली।* पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में गुरुवार रात अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करने पर एक नाबालिग ने एक युवक को चाकू घोप दिया। गंभीर हालत में 21 वर्षीय सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर शनिवार को उसे दबोचा लिया। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है।

 

डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि सतीश और आरोपी कल्याणपुरी इलाके में आसपास ही रहते हैं। सतीश का आरोप है कि नाबालिग उस पर हमेशा अपमानजनक टिप्पणी करता है, जिससे वह काफी परेशान रहता था। गुरुवार रात सतीश उसे नाबालिग को समझाने के लिए उसके घर गया। नाबालिग को समझाने का प्रयास किया तो वह भड़क गया और घर में रखा चाकू सतीश के पेट में घोप दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया।