*सशस्त्र सीमा बल 43 वाहिनी के जवानों ने मछली तस्कर को किया गिरफ्तार*

*सशस्त्र सीमा बल 43 वाहिनी के जवानों ने मछली तस्कर को किया गिरफ्तार*

*भारत से नेपाल मछली ले जाने के फिराक मे था तस्कर*

*खुनुवा सिद्धार्थनगर।* सीमा चौकी खुनुवा के जवानों ने सीमा स्तम्भ संख्या 557 के पास भारत-नेपाल सीमा पर एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया जिसका नाम रामपाल साहनीपुत्र चन्द्रावली
गांव नहरी,थाना- शोहरतगढ़,जिला- सिद्धार्थनगर का बताया जा रहा है भारतीय तस्कर 110 kg बैकी मछली मोटरसाइकिल से अवैध रूप से भारत से नेपाल तस्करी करते समय गिरफ्तार किया।
तस्कर को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह,सहायक उप निरीक्षक रोमेश चंद्र, आरक्षी नवीन कुमार स्वामी शामिल रहे ।
वही 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमान्डेंट अमित सिंह ने बताया कि,भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये गस्ती , नाका,पेट्रोलिंग के माध्यम से नियमित रूप से निरन्तर प्रयासरत है।

*पत्रकार असदुल्लाह सिद्दीकी की रिपोर्ट*

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…