सोनम को आ रही है डैड अनिल कपूर की याद…

 

सोनम को आ रही है डैड अनिल कपूर की याद…

र्थडे पर लंदन से लिखा मेसेज- इंतजार नहीं हो रहा… 

मुंबई, 24 दिसंबर । बॉलिवुड में अगर कोई ऐसा ऐक्टर है जो अपनी बेटी के भी पिता के रोल में फिट नहीं बैठता तो वह हैं अनिल कपूर। वह इतने यंग दिखते हैं कि माना जाता है, उम्र अनिल कपूर पर उल्टा असर कर रही है। आज (24 दिसंबर को) उनका जन्मदिन है। उनके इस दिन को खास बनाने के लिए उनकी बेटी सोनम कपूर ने खास मेसेज लिखा है।

सोनम ने लिखा है, हैपी बर्थडे डैडी… आप सबसे पॉजिटिव, दयालु, उदार इंसान हैं और हम भाग्यशाली हैं कि आपके संस्कार हमारे अंदर हैं। मैं आपको बहुत याद करती हूं और नए साल में आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार है।

सोनम कपूर बीते कुछ महीनों से अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं। कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां एक और महीने के लिए लॉकडाउन हो गया है। सोनम कपूर आखिरी बार ‘जोया फैक्टर’ में नजर आई थीं। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और फैन्स को सोनम की नई फिल्म के अनाउंसमेंट का इंतजार है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…