*दुल्हन ने ही दूल्हे का कर दिया मर्डर, 7 दिन पहले हुई थी शादी…..*

*दुल्हन ने ही दूल्हे का कर दिया मर्डर, 7 दिन पहले हुई थी शादी…..*

*हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला ! आरोपी पत्नी गिरफ्तार*

*लखनऊ/पटना।* बिहार के बेतिया में शादी के कुछ दिन के बाद ही दुल्हन ने दूल्हे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी, इस हत्या के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया। यह हैरान करने वाली घटना बैरिया के मलाही टोला की है।
जिस युवक की हत्या हुई है उसकी सात दिन पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन भी ससुराल आने के बाद ठीक से रह रही थी, लेकिन अचानक उसने अपने ही पति का मर्डर कर अपना सुहाग उजाड़ दिया। 13 दिसंबर को ही मलाही में युवक की शादी बड़े धूमधाम के साथ हुई थी, लेकिन कातिल दुल्हन ने अपना घर बर्बाद कर दिया।
इस घटना से बेतिया में हड़कंप मच गया है, मृतक के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल हत्या के पीछे प्रेम- प्रंसग माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुल्हन का किसी और से प्रेम-प्रसंग था, जिसके कारण ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*