राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि देश के किसान संगठनों द्वारा कल 8 दिसम्बर को भारत बंद के आवाह्न का राष्ट्रीय लोकदल भरपूर समर्थन करता है…

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि देश के किसान संगठनों द्वारा कल 8 दिसम्बर को भारत बंद के आवाह्न का राष्ट्रीय लोकदल भरपूर समर्थन करता है…

लखनऊ 07 दिसम्बर। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि देश के किसान संगठनों द्वारा कल 8 दिसम्बर को भारत बंद के आवाह्न का राष्ट्रीय लोकदल भरपूर समर्थन करता है और राष्ट्रीय लोकदल के समस्त पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता तन मन धन से किसानों का सहयोग करके भारत बंद को सफल बनायेंगे। केन्द्र सरकार ने किसान विरोधी कानूनों को पारित करके देश के अन्नदाताओं के साथ धोखा किया है। किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह ने जिन किसानों को किसान बही देकर खेत का मालिक बनाया था, उन्हीं किसानों को भाजपा सरकार पूंजीपतियों के दबाव में गुलाम बनाने की साजिष रच रही है। राष्ट्रीय लोकदल इसी साजिष का पर्दाफ़ाश करेगा।
डाॅ0 अहमद ने कहा कि कोरोना काल में भी देश के किसान महामारी की परवाह न करते हुये देश की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान करते रहे, तो दूसरी ओर केन्द्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा से जल्दबादी में किसान विरोधी बिलों को पास कराने में व्यस्त रही है। आज सम्पूर्ण देश का किसान आन्दोलित है, परन्तु केन्द्र सरकार हठधर्मिता के कारण किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब सारे किसान किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने के लिए आन्दोलित है, तब केन्द्र सरकार पहले उन्हें आंसू गैस और वाटर कैनन से डराने का प्रयास करती है और फिर दो दिन बाद किसान प्रतिनिधियों को वार्ता पर बुलाकर टाल मटोल कर रही है, ताकि आन्दोलन की गति फीकी पड़ सके। किसानों ने आर पार की लड़ाई का संकल्प कर लिया है तथा कानूनों को रद्द करने के अतिरिक्त किसी समझौते पर विचार नहीं करेगेें।
रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की नीतियों के अनुरूप तन मन धन से किसानों की सेवा करना अपना लक्ष्य मानते हुये किसान आन्दोलन को प्रत्येक स्तर पर समर्थन देने का ऐलान कर दिया है और राष्ट्रीय लोकदल का एक-एक कार्यकर्ता हर मोड़ पर किसानों के साथ खड़ा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…