आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 30 नवम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-सोमवार,दिनांक 30 नवम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपको निर्णय लेते समय सही गलत से अधिक किस बात से आपको मन शांति मिलेगी। इस बात पर अधिक ध्यान देना होगा। अपने मन शांति बनाए रखने के लिए एक वक्त एक ही काम के बारे में सोच कर उसी संबंधित निर्णय लें। दूर दृष्टि से लिए हुए निर्णय आपको सफलता प्रदान करेंगे।

करियर : करियर संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। जो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा सकती है।

लव : प्रेम संबंधों में सुधार दिखेगा।

हेल्थ : एसिडिटी की वजह से सर दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

🐄 वृषभ: आज आपके काम से संबंधित बनाई हुई योजना आपके मन के मुताबिक प्रगति दिखाएगी। कम प्रयास में अधिक सफलता पाने का आपका प्रयत्न सफल होगा। पैसों से संबंधित लिए निर्णय सही साबित होंगे। जिसकी वजह से आपको अधिक आर्थिक फायदा हो सकता है।

करियर : काम की जगह आपको उचित श्रेय मिलेगा।

लव : वैवाहिक जीवन सुख-शांति से भरा होगा।

हेल्थ : परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 3

👫 मिथुन: आज आपको गुस्से पर काबू करना सीखना होगा। दूसरों के द्वारा आपकी दी हुई सूचनाओं का पालन न होना, आपको मानसिक तकलीफ दे सकता है। हर बात को नियंत्रण में लाने की कोशिश आपको बेचैन कराएगी। खुद की भावनाओं को काबू में रखकर उनके बारे में अधिक जागरूकता लानी होगी।

करियर : आपकी मेहनत का फल आपको जल्दी प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर द्वारा मिल रहा सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

हेल्थ : घुटनों संबंधित ऑपरेशन हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

🦀 कर्क: आज आपको अविवाहित लोग विवाह से संबंधित बातों को प्रगति की ओर ले जाने के लिए अधिक जागरूक रहेंगे। युवाओं को फिलहाल अपनी व्यक्तिगत बातों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। करियर संबंधी बातों में आसानी से प्रगति दिखेगी। आपके द्वारा लिए निर्णय को परिवार द्वारा सहमति मिलेगी।

करियर : करियर संबंधी लिए गए निर्णय की वजह से आपका आर्थिक फायदा हो सकता है।

लव : अपनी सोच को प्रैक्टिकल रखकर रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लें।

हेल्थ : खानपान और जीवनशैली को सुधारने की आवश्यकता।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

🦁 सिंह: आज आपके भागीदार या पार्टनर के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। इन मतभेदों का असर आपके रिलेशनशिप पर ना होने दें। अपने अहंकार को काबू में रखने की कोशिश करें। दूसरों के मतों का आदर करना आपको सीखना होगा।

करियर : काम संबंधित नई भागीदारी आपको प्रगति देगी, लेकिन शुरुआत में तकलीफों का सामना हो सकता है।

लव : पार्टनर्स में सामंजस्य बना रहेगा।

हेल्थ : योग्य डॉक्टर के मार्गदर्शन से शारीरिक तकलीफें दूर होंगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

💁‍♀ कन्या: आज आप काफी दिनों से जो सपना पूरा नहीं हो रहा था, उस सब सपने को साकार होते देख आपको खुशियां प्राप्त होंगी। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने की वजह से खुद के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप और जागरूकता दिखाएंगे।

करियर : नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

लव : प्रेम संबंधों में सुधार लाने के लिए आपके बर्ताव को सुधारने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पेट से संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

⚖ तुला: आज आप लक्ष्य को प्राप्त करके उसका आनंद मना पाएंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आपके प्रयत्नों द्वारा आपको मन शांति और समाधान दोनों प्राप्त होगा। आपको मिल रहे पैसों का योग्य निवेश करके आप आय का एक और स्रोत प्राप्त करेंगे।

करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा।

लव : पार्टनर्स संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्याएं दूर होने लगेंगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

🦂 वृश्चिक: आज आज लोगों से थोड़ी दूरियां बनाकर खुद के साथ समय व्यतीत करना होगा। खुद के साथ बिताया समय आपको अपने प्रति नजरिया बदलने के लिए उपयुक्त रहेगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण बातों की चर्चा न करें।

लव : गलत संबंधों से दूर रहें।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

🏹 धनु: आज आपके ऊपर बनी जिम्मेदारी और काम का बोझ दोनों कम होगा, जिसकी वजह से आप व्यक्तिगत लक्ष्य को प्राप्त करने पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दूसरों के यश-अपयश के लिए खुद को जिम्मेदार न रखें। भाई-बहन में विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए कम से कम बात करने की आवश्यकता होगी।

करियर : कम संबंधित बातों में मनचाही प्रगति ना देख पाना आपको उदास बना सकता है।

लव : रिलेशनशिप को परिवार द्वारा सहमति ना मिल पाना आपको निराश बनाएगा।

हेल्थ : कमर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

🐊 मकर: आज आपको विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी युवाओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त कैसे करना है। इस संबंध में मार्गदर्शन लेते समय खुद की सोच को भी ध्यान में रखना होगा। बुजुर्गों द्वारा सहयोग ना मिलना बच्चों को निराश करा सकता है।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय आप ले पाएंगे।

लव : बच्चों की वजह से पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।

हेल्थ : चश्मे के नंबर में बदलाव आने की वजह से सिर दर्द जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 7

🏮 कुंभ: आज आपके काम से संबंधित बातों में आपके कुछ निर्णय असफल रह सकते हैं, जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन, यह आर्थिक नुकसान आपकी क्षमता से अधिक नहीं होगा, इसलिए अधिक चिंता ना करें। परिवार से संबंधित बातों को नजरअंदाज न करें।

करियर : व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका।

लव : अपनी गलती को मानकर आगे बढ़ना सीखें।

हेल्थ : बच्चों को इंफेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

🐋 मीन: आज आपके खुद के प्रयत्नों द्वारा प्राप्त किया ज्ञान आपके लिए उपयुक्त होगा, जिसके द्वारा आप दूसरों को भी मार्गदर्शन दे पाएंगे। अधिक दिनों तक अकेले रहने की वजह से अपना जनसंपर्क बढ़ाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। नए लोगों से मिलकर नई बातों को सीखने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग प्रगति करेंगे।

लव : पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…