27 नवम्बर का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…

27 नवम्बर का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…
*************
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 332 दिन है। साल में अभी और 33 दिन और (लीप वर्ष में 34 दिन शेष है।
🔹1795- पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
🔹1895- अल्फ्रेड नोबेल ने नोबेल पुरस्कार की स्थापना की।
🔹1912- अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
🔹1995- मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो ‘मिस वर्ल्ड’ चुनी गईं।
🔹2008- छठा वेतन आयोग देने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बना।
🔹1807- पुर्तग़ाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
🔹1947- पेरिस में पुलिस ने कम्युनिस्ट समाचार-पत्र के कार्यालय पर कब्जा कर लिया।
🔹1975- गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
🔹2004- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अध्यक्ष जुआन सोमाविया भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचे।
🔹2007- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने अपने सैनिक साथियों से विदाई ली।

🎖 27 नवम्बर को जन्मे व्यक्ति 💐

🔹1881- भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्त्व के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान काशी प्रसाद जायसवाल का जन्म हुआ।
🔹1888- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर का जन्म हुआ।
🔹1907- प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ।

😔 27 नवम्बर को हुए निधन 💐

🔹2008- विश्वनाथ प्रताप सिंह, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हुआ।
🔹2011- भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान ख़ान का निधन हुआ।
🔹1978- भारत की प्रख्यात समाज सुधारक लक्ष्मीबाई केलकर का निधन हुआ।

कृपया दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना,तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…