आज कांग्रेस नेत्री नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यालय रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

आज कांग्रेस नेत्री नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यालय रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…

रामनगर न्यूज़:-आज कांग्रेस नेत्री नेता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यालय रामनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में कुष्ठ आश्रम रामनगर एवं संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में फल वितरित किए गए उसके पश्चात कांग्रेस कार्यालय रामनगर में कांग्रेस जन द्वारा स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रणजीत रावत ने कहा कि आज देश की प्रथम एकमात्र महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जिन्हें “आयरन लेडी” के नाम से भी संबोधित किया गया उनके जन्मदिन पर आज सभी रामनगर कांग्रेस जन उनको नमन कर रहे है। उन्होंने कहा कि एक समय वह था जब इंदिरा गांधी राजनीति में आई तो उनको मोम की गुड़िया कहा गया पर बाद में जिस तरीके से उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और हरित क्रांति, दुग्ध क्रांति को अपने मुकाम पर पहुंचाया। उसके साथ ही देश को परमाणु संपन्न देशों की सूची में भारत को जोड़ा। इसके साथ ही पाकिस्तान के साथ जो 71 की लड़ाई में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण कराया और आज तक के इतिहास में सबसे बड़े सेना के आत्मसमर्पण को संपन्न कराया जिसमें एक लाख से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने जनरल नियाजी के नेतृत्व में आत्मसमर्पण किया। तब पार्लियामेंट में उनको अटल बिहारी वाजपेयी ने दुर्गा कहते हुए सम्मानित किया था। इसलिए आज बड़े गर्व का विषय है कि हम उनके विचारधारा के सिपाही हैं आज हम उनके स्मृति को नमन करते हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ निशांत पपने, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रिया सती, वीना रावत, सतेस्वरी रावत, ममता आर्य, अनीता बिष्ट, अनिल अग्रवाल खुलासा, दिनेश लोहनी, देवेन्द्र चिलवाल, अतुल अग्रवाल, लीलाधर जोशी, ललित छिमवाल, राजू छिमवाल, दीपक मसीह, नवीन सनवाल, भुवन शर्मा, संजय कुमार, ताईफ खान, बाबर खान, नदीम कुरैशी ,नजाकत अली, पंकज पान्डे, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, कैलाश शर्मा, जसवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मालधन देवेंद्र चंदोला, आफाक हुसैन, कुंदन प्रकाश अजय मेहता, कैलाश त्रिपाठी केशव कुमार वीरेंद्र कुमार, सुमित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी आदि लोग मौजुद रहे।

वरिष्ठ पत्रकार समीम दुर्रानी की रिपोर्ट…