इमरान अरशद पठान बने इंडियन मीडिया फै़डरेशन (आई०एम०एफ०) के प्रदेश अध्यक्ष…

इमरान अरशद पठान बने इंडियन मीडिया फै़डरेशन (आई०एम०एफ०) के प्रदेश अध्यक्ष…

बरेली/उत्तर प्रदेश समाजसेवी नेता पत्रकार और एक्टिविस्ट इमरान अरशद पठान को अंतर्राष्ट्रीय मानवताधिकार एवं मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के०पी०अहमद ने कुछ महीनें पहले संगठन का ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया था।अरश़द पठान नें बहुत ही उम्दा कार्यशैली के तहत पद का निर्वहन किया करते हुए संगठन का विस्तार और सेवा की जिससे प्रभावित होकर संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के०पी० अहमद ने अरशद पठान को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उनको संगठन द्वारा संचालित इंडियन मीडिया फेडरेशन का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है। वहीं अरश़द पठान ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने नियुक्ति की जानकारी फोन पर देते हुए तत्काल कार्यभार संभालने का आदेश दिया है जिसे वह निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और पत्रकार बंधुओं के सम्मान और उनकी समस्याओं के हित में कार्य करेंगे। फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयों का सिलसिला जारी है

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…