*जो बाइडेन होंगे अमरीका के 46वें राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप को दी मात…..*

*जो बाइडेन होंगे अमरीका के 46वें राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप को दी मात…..*

*बहुमत के लिए जरूरी 270 से 3 अधिक वोट से दर्ज की जीत: दो बार रहे उप राष्ट्रपति*

*जो बाइडेन का भारत से भी है कनेक्शन*

*अमरीका की नई उप राष्ट्रपति कमला हैरिस* 👆

*लखनऊ/ वाशिंगटन।* जो बाइडेन अमरीका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से चूक गए हैं।डेमोक्रैट उम्मीदवार जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। उन्होने राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को मात दे दी है। अमरीका में हुए राष्ट्रपति के चुनाव की गिनती पूरी हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने 273 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को मात दी है।
अमरीका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत से भी एक कनेक्शन है और इसका खुलासा उन्होने खुद ही कुछ सालों पहले किया था। बाइडेन वर्ष 2013 में बतौर उपराष्ट्रपति भारत आए थे, इस दौरान उन्होने मुंबई में भाषण देते हुए कहा था कि वर्ष 1972 में जब वह पहली बार सीनेट के सदस्य बने थे तो उन्हे मुंबई में रह रहे एक “बाइडन” का पत्र मिला था। मुंबई के “बाइडन” ने उन्हे बताया कि दोनों के पूर्वज एक ही हैं। इस पत्र में उन्हे जानकारी दी गई थी कि उनके पूर्वज 18वीं सदी में ईस्ट इंडिया कंपनी में काम करते थे।
बाइडेन ने अफसोस भी जताया कि इस बारे में वह विस्तार से पता नहीं लगा सके। इसके बाद एक बार फिर वर्ष 2015 में बाइडेन ने अपने भारत कनेक्शन का जिक्र किया था। वाशिंगटन में इंडो-यूएस फोरम की बैठक में उन्‍होने बताया कि संभवत: उनके पूर्वज ने एक भारतीय महिला से शादी की थी, जिसके परिवार के लोग अभी भी वहां हैं। बाइडेन ने यह चुटकी भी ली थी कि वह भारत में भी चुनाव लड़ सकते हैं। 20 नवंबर 1942 को जन्मे बाइडेन 78 वर्ष की उम्र में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, वह अमेरिका के इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। यह भी दिलचस्प तथ्य है कि जब वे 1972 में सीनेट के लिए चुन गए थे सबसे कम उम्र के लोगों में से एक थे, जो बाइडेन अब तक 6 बार सीनेटर रह चुके हैं।
ओबामा के करीबी माने जाने वाले बाइडेन उनके कार्यकाल में 2008 से 2016 तक दो बार उपराष्ट्रपति भी रहें, इस चुनाव में भी ओबामा ने उन्हे समर्थन दिया। बाइडेन ने बराक ओबामा के राष्‍ट्रपति रहते अमेरिका के 47वें उप राष्‍ट्रपति का पद संभाला था। इस चुनाव में उन्‍होंने ओबामा को पॉपुलर वोट में रिकॉर्ड मतों से पीछे छोड़ दिया था।
*कार दुर्घटना में पत्‍नी व बेटी की हुई मौत…..*
बाइडेन के फैमली जीवन का इतिहास काफी कष्‍टप्रद है। वर्ष 1972 में एक कार दुर्घटना में बाइडेन की पहली पत्‍नी और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई थी। वह इस कष्‍ट से उबर नहीं पाए थे कि 2015 में बेटे का ब्रेन कैंसर निधन हो गया। इन घटनाओं ने उनके जीवन को पूरी तरह से झकझोर दिया। यही वजह रही कि राष्‍ट्रपति चुनाव में बाइडन ने स्‍वास्‍थ्‍य योजनाओं को खास प्राथमिकता दी है। उन्‍होंने इसे चुनावी एजेंडा बनाया। इसे उनके परिवार में एक के बाद एक दुर्घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है।अमेरिकी सियासत में जो बाइडेन के नाम से मशहूर बाइडेन का पूरा नाम बहुत कम लोग जानते हैं। दरअसल, जो बाइडेन का पूरा नाम जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन जूनियर है। बाइडेन का जन्‍म अमेरिका के पेंसिलवेनिया राज्‍य के स्‍कैंटन में हुआ था। बाल्‍यावस्‍था में ही वह डेलवेयर चले गए थे।
*कमला हैरिस होंगी नई उप राष्ट्रपति. . . . .*
कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं। कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी होंगी। यह पहली बार है जब दक्षिण एशियाई मूल की कोई महिला सरकार में इतने बड़े ओहदे पर काम करेगी। (8 नवंबर 2020)
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*