मुख्यमंत्री ने फेस-2 कोतवाली में स्थापित…

मुख्यमंत्री ने फेस-2 कोतवाली में स्थापित…

महिला एवं बाल सहायता कक्ष का किया उद्घाटन…

नोएडा, 23 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ से वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिये फेस-2 कोतवाली में स्थापित महिला एवं बाल सहायता कक्ष का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इन महिला डेस्क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे काम किया जाएगा।

पुलिस महिलाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर के साथ महिला सहायता डेस्क की जानकारी उपलब्ध कराए। यहां जरूरतमंद महिलाएं ही शिकायत करें, ताकि उन्हें समाधान मिलने में देरी न हो।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने कहा कि डेस्क की खासियत यह हैं कि यहां महिला फरियादियों की बात सुनने के लिए पुरुष पुलिसकर्मी नहीं, बल्कि महिला पुलिसकर्मी मौजूद होंगी। डेस्क को महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए स्थापित किया गया है। महिलाओं से संबंधित समस्या पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। आमतौर पर महिलाएं पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी। इसलिए डेस्क उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जो बेझिझक अपनी बात पुलिस के सामने रख सकें।

जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान मिशन शक्ति संचालित हो रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं लगातार इसकी मानिटरिग कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन पहले से बेहद सख्त और सतर्क है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में नोएडा के थानों में महिला डेस्क स्थापित की गई है।

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नोएडा सहित प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है। फेस-2 कोतवाली में अत्याधुनिक महिला डेस्क स्थापित की गई है। महिला सहायता डेस्क में मौजूद कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरियादी को पर्ची मिलेगी, जिससे पुलिस अपडेट लेती रहेगी। हेल्प डेस्क पर 24 घंटे के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी, जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी। डेस्क ग्लास से तैयार की गई। इसमें पीड़ित महिला अंदर बैठकर अपनी समस्या बता सकती हैं। सुरक्षा की ²ष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार, डीसीपी सेंट्रल जोन हरीश चंदर, एसीपी-1 नोएडा जोन अंकिता शर्मा व कोतवाली प्रभारी फेस-2 अनीता चौहान मौजूद रहीं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…