किसान की खेती, देश की बेटी की आवाज बनेगी कांग्रेस- जिया…

किसान की खेती, देश की बेटी की आवाज बनेगी कांग्रेस- जिया…

इटावा/उत्तर प्रदेश-: हाल ही में एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व उड़ीसा के सह-प्रभारी नियुक्त हुए जियाउल हक ने अपने प्रथम नगर आगमन पर प्रेस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने हाल ही में देश के सामने चल रहे तीन बड़े और अहम मुद्दों पर अपनी बात को रखा। जो तीन अहम बिंदु थे उसमें महिला सुरक्षा, किसानों के खिलाफ हाल ही में पास किया गया बिल और युवाओं को रोजगार देने की बात है।
जिस तरह से हाथरस में देश की बेटी के परिवार के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खड़े हुए नजर आये हैं। उससे स्पष्ट है की अब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी महिला सुरक्षा को लेकर संसद से सड़क तक लगातार आवाज उठाएगी। उत्तर प्रदेश के अंदर आये दिन महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न की खबरें सामने आती हैं उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर नजर आ रही है। पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई हर तरह से पार्टी के विचार के साथ और छात्रों के हर मुद्दे पर उनके साथ खड़ी हुई नजर आयी है। एनएसयूआई ने पूरे लाकडाउन में एक अहम मुहीम चलायी जिसमे ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर, प्रदेश स्तर पर लोगों तक साफ और पौष्टिक भोजन पहुँचाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने भी जियाउल हक को नियुक्ति पर बधाई दी और कहा कि एनएसयूआई की राष्ट्रीय टीम में पहुंचना जिले की कांग्रेस के लिए गौरव की बात है। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने जिया उल हक का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस के हाथो को मजबूत करने की बात को कहा। इस अवसर पर कोमल कुशवाहा, मो. राशिद, शहर सेवादल अध्यक्ष सरवर अली, अलोक यादव, आसिफ वारसी, सचिन शंखवार, शोजब रिजवी, आसिफ जादरान, समीर आलम, बाबू अली, रविकांत, रफत खान, शब्बीर आदि मौजूद रहे।

पत्रकार नितेश प्रताप सिंह की रिपोर्ट…