12 अक्टूबर का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…

12 अक्टूबर का इतिहास व महत्वपूर्ण घटनायें…
*************
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 286 दिन है। साल में अभी और 79 दिन और (लीप वर्ष में 80 दिन शेष है।
🔹1997- अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार।
🔹1998- अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।
🔹2000- अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ़्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
🔹2004- पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
🔹2005- चीन ने अपना दूसरा अंतरिक्ष यान शेन्जू-6 2 अंतरिक्षयात्रियों के साथ पृथ्वी की कक्षा में भेजा था।
🔹1933- अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिकी सेना से अलकार्ट्ज द्वीप का अधिग्रहण किया।
🔹1989- अमेरिकी संसद ने यहां के ध्वज को नष्ट करने पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
🔹1901- अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया था।
🔹1928- पहली बार अमेरिका के बोस्टन में चिल्ड्रन हॉस्पिटल में एक बच्ची के लिए ‘आयरन लंग’ नाम की मशीन का इस्तेमाल किया गया।
🔹1964- विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने आज ही के दिन बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा था।

🎖 12 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति 💐

🔹1908- प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म हुआ।
🔹1919- भाजपा की लोकप्रिय नेता और ‘ग्वालियर की राजमाता’ विजियाराज सिंधिया जी का जन्म हुआ।
🔹1888- पहले क्रांतिकारी और बाद में गाँधी जी की अनुयायी पेरीन बेन का जन्म हुआ।

😔 12 अक्टूबर को हुए निधन 💐

🔹1967- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डा. राममनोहर लोहिया का निधन हुआ।

कृपया दें : यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना,तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…