वाहन स्वामियों का नाम राशन कार्ड की सूची से कटेगा…

वाहन स्वामियों का नाम राशन कार्ड की सूची से कटेगा…

बस्ती, 08 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के बस्ती मे राशन कार्डो की पात्रता की जांच आरटीओ विभाग की (वाहन स्वामी) लिस्ट से किया जायेगा। जो वाहन स्वामी हैं, या जिनके पास किसी भी तरह का वाहन है, उनका नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 से बाहर कर दिया जायेगा। आधिकारिक सूत्रो ने आज यहां कहा कि जिले के जिन राशन कार्ड धारको के पास वाहन है उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया जायेगा। सूत्रो ने यह भी कहा कि जो कार्ड धारक स्वेच्छा से स्वंय लिखित रूप से वापस करेगे उनको सम्मानित किया जायेगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…