आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 26 सितम्बर 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-शनिवार,दिनांक 26 सितम्बर 2020…

🐏 मेष: आज आपको अपनी भावनाओं के प्रति बेहतर बनने का प्रयास करना पड़ेगा। आपकी भावनाएं वैसे तो सरल होती है लेकिन काफी बातों को लेकर या आसपास के लोगों को लेकर मन में भावनात्मक असंतोष का निर्माण होता है। वह आप को अस्थिर बना देता है और यही अस्थिरता का असर आपके जीवन के पहलुओं पर होता है। आप चाहकर भी अपने कर्तत्व को उचित न्याय नहीं दे सकते हैं।

🐄 वृषभ: आज आपको आपके परिवार और काम के प्रति जो भी कर्तव्य है, उनके लिए जागरूक रहना होगा और उन पर अमल भी करना होगा। आज आपके काम सरलता से नहीं होंगे। जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन अपनी मेहनत से आप कार्यों को मनचाहे अंजाम तक ले सकते हैं। पालक और बच्चों के बीच तनाव बना रहेगा।

👫 मिथुन: आज का दिन अविवाहित लोगों के लिए बहुत ही शुभ दिन रहेगा। विवाह के प्रति प्रगति के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू करें। बच्चों का सहयोग मिलने से माता-पिता को संतोष और सुरक्षा प्रदान होगी। घर से जुड़े किसी व्यक्ति से खुश खबर मिल सकती है। काफी दिनों से अटके हुए कामों के प्रति आपका नजरिया बदलेगा और प्रगति के लिए राह भी मिलेगी।

🦀 कर्क: जितने आज आप काम में उलझे रहेंगे, उतना ही आपका ध्यान आपके परिवार की तरफ भी होगा और यही बातों में संतुलन लाने की कोशिश से आज आपको मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। मानसिक स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। अलग-अलग विचार और अलग-अलग लोगों से मिली सलाह आपका भ्रम और बढ़ा रही है। इसलिए, सलाह भले ही आप किसी और से ले कर अपने विचार को ही कर्मों में लाने की कोशिश करें।

🦁 सिंह: आज आपका किसी ऐसे व्यक्ति से परिचय हो सकता है या फिर कोई ऐसी व्यक्ति आपके जीवन में आ सकती है। जो आपको भावनात्मक स्तर पर या आर्थिक स्तर पर फंसा सकती है। इसलिए, सतर्क रहें। अपने आर्थिक व्यवहार अधिक जागरूक रहकर करें। यदि परिवार में विवाह संबंधित किसी से बात बातचीत चल रही हो तो व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की कोशिश करें।

💁‍♀ कन्या: आसपास घटी हुई छोटी-छोटी घटनाओं का भी आज असर आपके मन पर दिखेगा। आप मन से काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इसीलिए किसी भी घटनाओं का या किसी के भी आपके प्रति व्यवहार का अर्थ अपने मन से न निकालें। आज आपका परिवार के प्रति रोष बना रहेगा। माता के प्रति संबंध सुधारने में आपको कष्ट उठाना पड़ सकता है।

⚖ तुला: आज आप जीवन से जुड़ी सभी बातों में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं लेकिन आज आप जीवन से जुड़ी बात को जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार करना सीखेंगे। जीवन में घटित घटनाओं के प्रति स्वीकृति और उन्हें घटनाओं समझने का प्रयास आपको मानसिक रूप से शांति देगा और आध्यात्मिक प्रगति में सहायक भी होगा।

🦂 वृश्चिक: आज आपके आसपास से आपके आसपास के लोगों से जुड़ी समस्या का हल निकालने में आज आप सफल रहेंगे। यही सफलता आप का अहंकार बढ़ा सकती है और अच्छे रिश्तों में भी कड़वाहट ला सकती है। सतर्क रहें। आपकी खुद से ही काम करने की जिद आपको आत्मनिर्भर बना रही है। लेकिन, उसी के साथ आपका अकेलापन भी बढ़ रहा है। परिवार में आज आपका वर्चस्व बना रहेगा।

🏹 धनु: आज आपको खुद के साथ-साथ आसपास के लोगों का भी मार्गदर्शक बनना पड़ेगा। आपकी काफी समस्याओं का समाधान आपको औरों की समस्या सुलझाते वक्त मिल सकता है। परिवार से जुड़े रहने के बावजूद भी आपको अकेलापन सता सकता है। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम को और अधिक लगन और मेहनत से करें। आपको फल अभी भले ही ना मिल रहा हो लेकिन इसका फायदा भविष्य में जरूर होगा।

🐊 मकर: आज आपकी लापरवाही या कोई बचकानी हरकत से आप खुद को और औरों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके मन में एक ही बात को लेकर अलग-अलग विचार आने की वजह से आपके कृति पर असर पड़ रहा है। इसीलिए, अपनी सोच को सरल रखने की कोशिश करें। आपके आसपास समंभ्रमित करने वाली ऊर्जा बनी रहेगी और आज आपको उचित मार्गदर्शन भी किसी से प्राप्त नहीं होगा। आज आपको काम के बारे में उचित ज्ञान प्राप्त करने के लिए और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए और प्रयत्न करने होंगे। भौतिक प्रलोभन से दूर रहें।

🏮 कुंभ: आज काफी दिनों से बातें आपके मन की हिसाब से न होने के कारण आपका संयम छूट रहा है, लेकिन आपको अपना आत्मविश्वास गवाना नहीं है। आपके आसपास की परिस्थिति का असर आपको अपने मन पर दिखेगा इसीलिए घटनाओं का आंकलन करने की कोशिश आज न करें। किसी भी काम को लेकर प्रगति ना होना, आपको चिंतित बना सकता है।

🐋 मीन: आज आपको उचित अवसर पाने के लिए अपनी मेहनत लगन और फोकस को और भी बढ़ाना होगा। किसी परिचित व्यक्ति द्वारा मिली हुई मदद आपको बड़ा फायदा देगी। आप की चंचलता और संयम ना होना। आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती है। परिवार के लोगों का आप के प्रति बना नजरिया बदलने के लिए आपको अपने अंदर हुए बदलाव को कर्मों से दिखाना होगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…