*पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन*

*पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन*

*दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस*

*नई दिल्ली/पटना:-* बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है,दिल्ली एम्स में उन्होंने आखिरी सांस ली। हाल ही में रघुवंश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ने के उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर रात अचानक ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई,जिसके बाद उन्हें वेटिंलेटर सपोर्ट पर रखा गया। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ रही थी,इस बीच रविवार को परिजनों ने उनके निधन की पुष्टि की।