भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष ने किसानों की सुनीं जनसमस्याएं, संगठन का किया विस्तार…

भाकियू भानु के नगर अध्यक्ष ने किसानों की सुनीं जनसमस्याएं, संगठन का किया विस्तार…

मथुरा चौमुहां के गौंदा आटस में भारतीय किसान यूनियन भानु के वृन्दावन नगर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। और संगठन का विस्तार किया। जिसमें वृन्दावन नगर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर ने नए युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी। तोमर ने कहा कि गांव की जो भी समस्याएं हैं उनको लेकर अधिकारियों से मिलकर ततपरता से निस्तारण कराया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन भानु में भूरा शर्मा को महासचिव वृन्दावन, ओमी बघेल प्रचार मंत्री वृन्दावन, जयप्रकाश संगठन मंत्री वृन्दावन, प्रताप ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य वृन्दावन, सामलिया संगठन महामंत्री वृन्दावन, साहबसिंह सचिव वृंदावन, फतेसिंह नगर रक्षक वृन्दावन, कन्हैया को सदस्य आदि की जिम्मेदारी दी गईं। संगठन के सिपाही और ग्रामीणों ने नगर अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तोमर का फूलमाला व पगड़ी पहनाकर गर्मजोशी से सम्मान किया। स्वागत करने वालों में रूपकिशोर उर्फ रूपा पंडित, खजानसिंह तोमर, भगवत सिंह, देवेंद्र शर्मा, मनीश पंडित, प्रमोद ठाकुर, मनोज ठाकुर, नीरज पंडित, चंद्रमोहन, विनोद आदि मौजूद रहे।।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…