लूट की घटना का अनावरण, पुलिस कार्यवाही में 04 अपराधी गिरफ्तार…

लूट की घटना का अनावरण, पुलिस कार्यवाही में 04 अपराधी गिरफ्तार…
लूट के 26 लाख रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल…
घटना में प्रयुक्त पिस्टल/आलाकत्ल, 03 अवैध तमंचे मय जीवित/खोखा कारतूस बरामद…
आगरा/थाना कमलानगर दिनांक 04.09.2020 को थाना कमलानगर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वाटरवर्कस के पास बदमाशों की घेराबंदी की गयी तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में एक अभियुक्त घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 26 लाख रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल, घटना में प्रयुक्त पिस्टल/आलाकत्ल 03 अवैध तमंचे मय जीवित/खोखा कारतूस बरामद हुये। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस कार्यवाही के दौरान 03 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 26.08.2020 को थाना कमलानगर क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा हत्या/लूट की घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर घटना के  अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे।
इस संबंध में थाना कमलानगर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-प्रमोद निवासी बीझामई थाना डौकी आगरा।
2-फौरन सिंह निवासी बीझामई थाना डौकी आगरा।
3-दीपक नि0 तुलसीनगर गोवर चैकी थाना ताजगंज आगरा।
4-राज करन नि0 तुलसीनगर थाना ताजगंज आगरा।
बरामदगी 
1- लूट के 26 लाख रूपये नकद, घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिल, घटना में प्रयुक्त पिस्टल/आलाकत्ल 03 अवैध तमंचे मय जीवित/खोखा कारतूस।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…