आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 27 अगस्त 2020…

आज का राशिफल 🦕🦅दिन-गुरुवार,दिनांक 27 अगस्त 2020…

🐏 मेष: आज अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। मित्रों के साथ घूमने-फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय ज्यादा व्यतीत होगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी।

🐄 वृष: आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। वास्तु के नियमों का भी पालन करें तो उचित रिजल्ट मिलेंगे। आध्यात्मिक क्रियाओं में रुचि बढ़ेगी।

👫 मिथुन: रोजमर्रा की दिनचर्या से उबकर आज अपना समय आराम और कलात्मक संबंधी कार्यों में व्यतीत करेंगे। अपनी दबी हुई प्रतिभाओं का इस्तेमाल करके आप अपने अंदर दोबारा एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।

🦀 कर्क: दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। आपकी आय के साधनों में सुधार आएगा। तथा आर्थिक गतिविधियां सुदृढ़ बनेगी। किसी भी योजना को बनाने से पहले जल्दबाजी ना करके उस पर पूरी तरह विचार विमर्श अवश्य करें।

🦁 सिंह: स्वामी सूर्य देव आपकी राशि में विराजमान होकर आपको भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास प्रदान कर रहे हैं। इस समय ग्रह स्थिति आपके पक्ष में पूरी तरह मेहरबान है, इसका भरपूर उपयोग करें।

💁‍♀ कन्या: आज आपका अधिकतर समय बाहर की गतिविधियों में व्यतीत होगा। कुछ नए लोगों के साथ संपर्क भी स्थापित होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। परिजनों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी।

⚖ तुला: आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भरपूर मेहनत कर रहे हैं, और इसमें आप सफल भी होंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी आपका पूरा ध्यान लगा हुआ है। सगे संबंधियों का भी आपकी इन योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी धार्मिक संस्थान में जाने का अवसर भी मिलेगा।

🦂 वृश्चिक: आज आप किसी भी कार्य को अपनी चाणक्य नीति द्वारा संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक स्थिति और भी बेहतर बनेगी। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ संबंध आपके लिए नई उपलब्धिया प्रदान करेंगे। इन संबंधों का भरपूर फायदा उठाना आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।

🏹 धनु: आपका आदर्शवादी तथा मर्यादापूर्ण स्वभाव समाज में आपका मान-सम्मान बनाकर रखता है। आपका ध्यान अध्यात्म संबंधी किसी बात को गहराई में जानने के लिए उत्सुक रहेगा। और इससे आपको आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी।

🐊 मकर: प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसका योजनाबद्ध तरीके से विचार विमर्श करना आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। विदेश जाने के उत्सुक व्यक्तियों के लिए शुभ सूचना प्राप्त होगी। टेक्निकल एजुकेशन से जुड़े विद्यार्थियों कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकते हैं।

🏮 कुंभ: आप रोजमर्रा की दिनचर्या से उबकर अपनी कलात्मक व खेलकूद संबंधी रूचियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपको खुशी मिलेगी और एक नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। अधिकतर समय घर से बाहर व्यतीत होगा।

🐋 मीन: भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपको उपलब्धियां प्रदान करेगा। जिससे आपका भाग्य स्वतः ही मजबूत हो जाएगा। आय के स्रोत प्रशस्त होंगे। घर में मौजमस्ती व मनोरंजन भरा वातावरण रहेगा। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…