आजाद रुहेलखंड के शेर हाफिज़ रहमत खान के बदहाल मक़बरे पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया चिरागा…

आजाद रुहेलखंड के शेर हाफिज़ रहमत खान के बदहाल मक़बरे पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया चिरागा…

अब तक की सरकारों में उपेक्षा झेल रहा जांबज़ रुहेला सरदार का मक़बरा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा करेगा मुख्यमंत्री से मक़बरे के नवीनीकरण का निवेदन
बरेली/उत्तर प्रदेश आज़ादी के जिस दीवाने ने तीसरे पानीपत युद्ध में दुश्मनों के तो दांत खट्टे ही किए थे।जिसके जीते जी अंग्रेज रुहेलखंड में घुस तक नहीं पाए थे। जी हां वही आजादी का दीवाना जिसकी चौड़ी छाती में आज़ाद हिंदुस्तान का अरमान रात दिन अंगड़ाईयां लेता था। वही जांबाज रुहेला सरदार अपने बदहाल मक़बरे में आराम फरमा रहा है।
रुहेलों के बारे में कहा जाता है कि सन् सत्तराह सौ बीस में रुहेला सरदारों ने बरेली को अपनी राजधानी बनाया था। इन्हीं के उत्तराधिकारी हाफिज़ रहमत खान थे। हाफिज रहमत खान का पूरा नाम हाफिज रहमत खान बर्च था।इस जांबाज रुहेला सरदार ने बरेली पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित रुहेलखंड पर शासन किया।
कहने को तो रुहेलखंड का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया गया है।यहां के रुहेला सरदारों की बहादुरी के किस्से इसके स्वर्णिम इतिहास की कहानी कहते हैं।पर अब यह सुनेहरी विरासतें धीरे-धीरे ज़मींदोज़ होती जा रही है।और हो भी क्यों ना जब टूरिज्म डिपार्टमेंट हमारी विरासत को विरासती टूरिज्म का हिस्सा ही नहीं मानता है। वहीं इन विरासतों को सहेजने में एएसआई भी लाचार ही नजर आ रहा है।बरेली शहर की बात करें तो रुहेला सरदार हाफिज़ रहमत खान के मकबरे को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने अपने संरक्षण में ले तो लिया है‌।पर इसे संजो नहीं पाई है। शासन और प्रशासन के इसी ग़ैर जिम्मेदाराना रवय्ये से शुब्ध होकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने आजादी इस की वर्षगांठ पर इस बहादुर रुहेला सरदार के मकबरे पर पहुंच कर चिरागा किया। मोर्चे के जिला अध्यक्ष परवेज़ मियां ने बताया कि आजादी से अब तक देश और प्रदेश में मुस्लिम वोटों के दम पर शासन करने वाली सभी नकारा और निकम्मी सरकारों ने आजादी के बाद मिलने वाले सम्मान के असली हक़दार हमारे पूर्वज और आजादी की लड़ाई के अनेक मुखियाओं में से एक मुखिया हाफिज़ रहमत खान को सम्मान न देकर उनके जंगे आजादी में दिए गए योगदान की बेज्ज़ती की है। आजादी से अब तक आजाद देश में चुनी गई सरकारों को अब तक इस आज़ादी के दीवाने के मक़बरे का नवीनीकरण करवाने की सुध नहीं आई। लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रोहिलखंड के इस जांबाज सरदार हाफिज़ रहमत खान के मकबरे का पुनर्निर्माण कराने के लिए प्रयासरत होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी अरशद पठान, जिला कोषाध्यक्ष निहाल खान, भोजीपुरा मंडल अध्यक्ष जावेद अंसारी, जिला मंत्री मास्टर इफ़्तिख़ार, स्थानीय निवासी मोहम्मद,अमन मोहम्मद,शोएब मोहम्मद शाबान रजा,आदि उपस्थित रहे

संवाददाता इमरान खान(अरशद पठान)की रिपोर्ट…