*कोरोना का कहर: लखनऊ में आज रिकार्ड 485 पाॅजिटिव मिले. . . . .*

*कोरोना का कहर: लखनऊ में आज रिकार्ड 485 पाॅजिटिव मिले. . . . .*

*राजधानी में अब तक 90 लोगों की कोरोना से हुई मौत: प्रदेश में 24 घंटे में 3,765 नए केस मिले*

*अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी व सुरक्षा में लगे 16 जवानों की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई*

*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ में पिछले 8 दिनों से तेजी से बढ़ रहें कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में आज रिकार्ड 485 पाॅजिटिव मरीज मिले हैं, इससे पूर्व 26 जुलाई को 449 पाॅजिटिव मिले थे। कल राजधानी में…..कोरोना संक्रमित मिले थे। वहीं राजधानी में अब तक कोरोना से 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3,765 नए केस सामने आए हैं। वहीं प्रदेश से आज एक चिंताजनक खबर ये भी आई कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी के प्रमुख शिष्य प्रदीप दास की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है, प्रदीप दास रामलला की पूजा में भाग लेते हैं। 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के प्रस्तावित कार्यक्रम में भी पूजा कराने वाले पंडितों की सूची में प्रदीप दास का नाम शामिल है। मंदिर की सुरक्षा में लगे 16 पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
*राजाजीपुरम में एक ही परिवार में 5 पाॅजिटिव…..*
राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण मुख्यालय में एक अमीन के को रोना पाॅजिटिव मिलने से एलडीए कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यालय को सैनिटाइजर किया जा रहा है। आशियाना थाने के 10 और पुलिसकर्मी, नगर निगम जोन-6 के भी 2 और कर्मचारी तथा राजाजीपुरम में एक ही परिवार के 5 लोग पाॅजिटिव मिले हैं। राजधानी में 22 जुलाई से मिल रहे कोरोना संक्रमितों की बात की जाए तो 22 जुलाई को 310, 23 जुलाई को 307, 24 जुलाई को 297, 25 जुलाई को 429, 26 जुलाई को 449 एवं 27 जुलाई को 312, 28 जुलाई को 262 एवं कल 247 पाॅजिटिव मिले।

*लखनऊ के 3 लोगों की आज हुई मौत…..*
केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती आज लखनऊ की दो महिलाओं सहित 3 लोगों की आज मृत्यु हो गई। बालागंज ठाकुरगंज निवासी 51 वर्षीय बुजुर्ग महिला की आज दिन में मृत्यु हो गयी, इन्हे 29 जुलाई को भर्ती कराया गया था। निशातगंज निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की भी आज मृत्यु हो गयी। इनको 28 जुलाई को भर्ती कराया गया था। इसके अलावा सुभाष नगर के 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी आज दोपहर मृत्यु हो गई। इन्हे कर भर्ती कराया गया था।

(30 जुलाई 2020)
*विशेष संवाददाता विजय आनंद वर्मा की रिपोर्ट, , ,*