07 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार लगभग 06 करोड़ रू0 कीमत के चोरी की 62 लग्जरी चार पहिया वाहन बरामद…

 07 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार लगभग 06 करोड़ रू0 कीमत के चोरी की 62 लग्जरी चार पहिया वाहन बरामद…

कमिश्नरेट लखनऊ/थाना चिनहट दिनांक 21.07.2020 को थाना चिनहट व क्रांइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कमता तिराहा व कल्ली पश्चिम सपना कार बाजार के पास से 07 शातिर अभियुक्तों 1-सतपाल 2-मनोज कुमार उर्फ बउआ 3-एनुलहक 4-विकास 5-इसरार 6-जियाउल 7-विनोद उर्फ विनोद डेन्टर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही पर लगभग 06 करोड़ रू0 कीमत के चोरी की 62 लग्जरी चार पहिया वाहन बरामद हुये।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो दुर्घटनाग्रस्त वाहनांे (टोटल लास) के चेसिस नं0 व गाड़ी नं0 को प्राप्त करके चोरी के वाहनों के उपर कूटरचित करके उनका रजिस्ट्रेशन कराकर ग्राहक मिलने पर बेच देते है। इस संबंध में थाना चिनहट पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-सतपाल निवासी नजीराबाद कानपुर नगर।
2-मनोज कुमार उर्फ बउआ निवासी फजलगंज कानपुर नगर।
3-एनुलहक निवासी चमनगंज कानपुर नगर।
4-विकास निवासी फजलगंज कानपुर नगर।
5-इसरार निवासी रेल बाजार कानपुर नगर।
6-जियाउल निवासी फूलमति तिराहा थाना बजरिया कानपुर नगर।
7-विनोद उर्फ विनोद डेन्टर निवासी नौबस्ता कानपुर नगर।
बरामदगी
1-06 करोड़ रू0 कीमत के चोरी की 62 लग्जरी चार पहिया वाहन।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…