भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य आकाश गर्ग के नेतृत्व में शहर में विभिन्न पार्को में पौधरोपण…

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य आकाश गर्ग के नेतृत्व में शहर में विभिन्न पार्को में पौधरोपण…

हल्द्बानी न्यूज। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य आकाश गर्ग के नेतृत्व में शहर में विभिन्न पार्को में पौधरोपण अभियान चलाया गया । अभियान के अंर्तगत कई जगहों पर फलदार एवं छायादार 40 पौधे रोपित करते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया गया। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर पौधे रोपित किए। इसके अलावा युवा मोर्चे के कार्येकर्ताओ द्वारा पौधों की रक्षा करने के साथ-साथ समय-समय पर उन्हें पानी देने की जिम्मेवारी भी ली।
भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि पेड़-पौधों की संख्या कम होने के कारण हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है।
प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य आकाश गर्ग ने कहा कि पेड़ पौधों के रहने से ही हमारा जीवन सुरक्षित है। इसलिए हर व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में भारतीय जनता नगर हल्द्वानी (उ.) के महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री संदीप कुकसाल,प्रदेश कार्येकरिणी सदस्य रंजन सिंह बर्गली,कनिष्क ढींगरा; अभिषेक कुमार उपस्थित थे.

वरिष्ठ पत्रकार समीम दुर्रानी की रिपोर्ट…