पूंछरी में श्याम ढाक गौशाला में मृत गाय को ले जाते हुए गौशाला के कर्मचारी… 

पूंछरी में श्याम ढाक गौशाला में मृत गाय को ले जाते हुए गौशाला के कर्मचारी… 

श्याम ढाक के समीप गौशाला में गायों का हाल-बेहाल भूखी गाय दम तोड़ रही हैं…

गोवर्धन। परिक्रमा के गांव तलहटी पूंछरी के समीप राजस्थान सीमा में बरौली श्याम ढाक पर बनी गौशाला पर गायों का बुरा हाल है। बरसात से गौशाला के भीतर पानी भरने से कीचड़ फैल गई है। गायों के रोग होने पर इलाज नहीं मिल रहा है। इस कारण दर्जनों गाय बीमार हैं और कई दर्जन गाय कमजोर हो गई हैं। गायों की ठीक स्थिति न होने पर गौ रक्षक दल के युवाओं ने विरोध किया है। गोवर्धन गौ रक्षक दल के महमदपुर निवासी धीरज कौशिक ने बताया कि गायों की मरने की जानकारी मिलते ही गौशाला पहुंचे तो गायों की स्थिति ठीक नहीं मिली है। गौशाला संचालक भी संतोष पूर्वक जबाव नहीं दे पा रहे हैं। आन्यौर निवासी अनंत कौशिक ने बताया कि गायों को चारा व पानी ठीक से नहीं मिल रहा है। बीमार गाय इलाज न मिलने पर दम तोड़ रही हैं। इस संबंध में गौशाला संचालक राम दास महाराज ने बताया कि चारे के व्यवस्था के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। वे अपनी तरफ से गायों का पालन करने में पूरी मेहनत करने में लगेउ हैं। गाय भगवान की लीलाओं के साक्षी है। गौशाला परिसर की स्थिति को सुधारनेे के लिए एक ओर खरंजा कर4 दिया गया है। वर्तमान में गौशाला के अंदर पांच सौ गाय हैं। बरसात आने के कारण स्थिति खराब हुई है। बीमार एक गाय ने दम तोड़ दिया है।

पत्रकार अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…