मशहूर कोरिग्राफर सरोज खान ने बॉलीवुड को कहा अलविदा…

मशहूर कोरिग्राफर सरोज खान ने बॉलीवुड को कहा अलविदा…

जुलाई शुक्रवार 3-7-2020मुंबई। बॉलीवुड को एकबार फिर बड़ा झटका लगा है। मशहूर कोरिग्राफर सरोज खान का दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 71 साल की थी। कुछ दिन पहले ही इनका कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया था। 2020 बॉलीवुड के लिए बड़ा घातक साबित हुआ है। बीते तीन महीने अंदर फ़िल्मी जगत के कई नामचीन कलाकारों ऋषि कपूर,इरफान, योगेश, आदि बॉलीवुड को अलविदा कह गए।

बता दें कि सरोज खान कई दिनों से बीमार चल रही थी। बीती रत उन्हें मुंबई के बांद्रा हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। करीब चार दशक में वो दो हजार से ज्यादा गानों की कोरोग्राफी कर चुकी थीं। वहीं तीन बार उनको नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इनकी फेवरेट माधुरी दीक्षित रही हैं और 2019 में आई कलंक में माधुरी पर दर्शाये गाने को कोरिग्राफ किया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…