भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां…

भाजपा नेताओं ने घर घर जाकर गिनाई सरकार की उपलब्धियां…

समाज कल्याण से जुड़ी योजनाएं बताईं…

इटौंजा (लखनऊ)। बख्शी का तालाब लखनऊ भाजपा द्वारा चलाए जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत बक्शी का तालाब मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह चौहान की अगुवाई में बूथ संख्या 156,160, 221, 223 के निवासियों की चौखट तक जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र पहुँचाए तथा आम जनमानस को मोदी सरकार 2.0 की सफलता और उपलब्धियों के बारे में रुबरु कराया गया और समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराया गया।
गौरव सिंह चौहान ने कहा मोदी सरकार का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि समाज के हर व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस अभियान में जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कामता प्रसाद, जिला प्रतिनिधि अविनाश गिरि, मंडल महामंत्री संदीप यादव, मंडल उपाध्यक्ष राहुल यादव एवं किरन सिंह, इंद्रजीत सिंह सेक्टर संयोजक महेन्द्र सिंह तथा बूथ अध्यक्ष एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पत्रकार राज शुक्ला की रिपोर्ट, , ,