*युवा वर्ग के लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

*बालीवुड को एक और बड़ा झटका…..*

*युवा वर्ग के लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

*फिल्म “एमएस धोनी” में धोनी का किरदार निभाया था, आखिरी फिल्म थी “केदारनाथ”*

*लखनऊ/मुंबई।* बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है, मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। अभी तक सुशांत सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण पता नहीं चला है। कुछ समय पूर्व सुशांत सिंह की मैनेजर दिशा सिंह तान्या ने आत्महत्या कर ली थी। कयास लगाया जा रहा है कि अपनी मैनेजर की मौत के बाद से सुशांत काफी दु:की चल रहा थे। सुशांत सिंह द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना उनके नौकर ने पुलिस को दी। सुशांत सिंह राजपूत मूल रुप से पटना के रहने वाले थे।
सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे, उन्होने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हे पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्हे फिल्मों का सफर शुरु किया था, वे फिल्म “काय पो छे” में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।
इसके बाद सुशांत शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी, ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म “सोन चिड़िया” और “छिछोरे” जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। अप्रैल के महीने में इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे लेजेंडरी कलाकारों का निधन हुआ था। वही हाल ही में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हुआ था। इसके अलावा पिछले महीने वरिष्ठ गीतकार योगेश गौर भी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
*”हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,*