उ०प्र० के मुख्यमन्त्री तो ठीक हैं पर? “अनिल मेहता”…

उ०प्र० के मुख्यमन्त्री तो ठीक हैं पर? “अनिल मेहता”…

निश्चित रूप से उ०प्र० के मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ की कर्मठता, ईमानदारी, में कोई सन्देह नहीं! जनहित में उनके आदेश -निर्देश केवल न्यूज चैनल दैनिक समाचारपत्रों,विज्ञापन तक ही सीमित हो कर रह गये!सड़कों की दुर्दशा,बिजली, पानी,सफाई अपनी जगह पर कायम रहीं! इसमें उ०प्र० के मुख्यमंत्री का दोष कम और उ०प्र०की अफसर शाही का दोष ज्यादा रहा! अधिकारी गण मुख्यमंत्री के सामने सब कुछ ठीक होने का दावा करते रहे और मुख्यमंत्री आँख मूँद कर उनकी बातों का विश्वास करते रहे! मुख्यमंत्री जी ने कभी स्वयं सही वस्तुस्थिति को जानने का प्रयास नहीं किया! अगर बात की जाये उ०प्र० की राजधानी,लखनऊ की तो मुख्यमंत्री जी कभी अधिकारियों के बताये रास्ते न जा कर कभी स्वयं अपने मन से लखनऊ की सड़कों का अवलोकन कर लें मुख्यमंत्री जी के सामने सही स्थिति आ जायेगी! लखनऊ नगर विकास मंत्री कितना समस्याओं से अवगत हैं और कितना काम हो रहा है सब बातें सही-सही सामने आ जायेंगी एक बात विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है वर्तमान नगर विकास मंत्री पूर्व नगर विकास मंत्री लाल जी टण्डन के पुत्र हैं! जिन्होने लखनऊ की गलियाँ तक सुधरवा दी थीं! लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, हमेशा नगर निगम के अधिकारियों के साथ,पहले से सूचना दे कर निकलती हैं! जिसके चलते अधिकारी गण पहले से ही उस क्षेत्र को चाक- चौबन्द कर देते हैं! मेयर भी खुश, अधिकारी भी चैन की बाँसुरी बजाते हैं! भुगतना बेचारी क्षेत्र की जनता को पड़ता है!परन्तु यह लखनऊ का दुर्भाग्य है कि वह तमाम जन समस्याओं से पीड़ित है! जगह-जगह उबड़-खाबड़ सड़कें’ खुले हुये मेनहोल,दुर्घटना को दावत देते सड़कों पर गढ्ढे बदहाली की कहानी बताते हैं! जब उ०प्र०की राजधानी का यह हाल है तो बाकी उ०प्र० के जिलों का क्या हाल होगा आसानी से समझा जा सकता है! ऐसा लगता है कि उ०प्र०की अफसर शाही नहीं चाहती कि योगी आदित्य नाथ सत्ता में रहें! अगर बात करें कोरोना या लॉक डाउन की तो यह स्थिति अब आई है! इसके पहले उ०प्र० का मंत्रीमण्डल और अधिकारी गण क्या कर रहे थे! आज बसपा तथा सपा कार्यकर्ता बड़े गर्व से उनकी पार्टी के मुख्यमंत्रियों द्वारा कराये गये विकास कार्यों को दिखाते और बताते हैं! भाजपा के कार्यकर्ता पास दिखाने को क्या है? प्रवासी मजदूरों की वापसी में भी उ०प्र० के मुख्यमंत्री को अंधेरे में रक्खा गया उनको बताया गया सबकुछ ठीक है! परन्तु मीडिया जानती है सब कुछ ठीक नहीं था!

वरिष्ठ पत्रकार अनिल मेहता,प्रधान, सम्पादक, पब्लिक पॉवर न्यूज ग्रुप मो०न०9455551550,7565998663

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट…