दो महीने बाद शुरू हुईं विमान सेवाएं, कई फ्लाइट कैंसल,मुसाफिर परेशान…

दो महीने बाद शुरू हुईं विमान सेवाएं, कई फ्लाइट कैंसल,मुसाफिर परेशान…

पूरे देश में आज से घरेलू विमानों की आवाजाही शुरू हो गई है।ऐसे में पिछले दो महीनों से फंसे कई लोग अब अपने राज्य वापस जा पा रहे हैं।इसके अलावा आज ईद होने की वजह से कई लोग अपनों से मिलने भी जा रहे हैं. हालांकि कई यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मालूम चल रहा है कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। ऐसे में कई यात्रियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ यात्री इतने दिनों के बाद बाहर निकले हैं तो उन्हें विमान में बैठने से पहले सेफ्टी आदि को लेकर डर सता रहा है. हालांकि कई लोग इस बात से भी खुश हैं कि वो इतने दिनों बाद अपने राज्य लौट पा रहे हैं।

सोमवार को दिल्ली विस्तारा फ्लाइट्स पर बीजू जनता दल सांसद अनुभव मोहंती भी नजर आए,वो दिल्ली-ओडिशा विस्तारा फ्लाइट में सवार थे।उन्होंने अपने चेहरे पर एहतियातन फेस शील्ड लगाई थी। उन्होंने बताया कि बजट सत्र के बाद से ही वह यहां फंस गए थे।लेकिन अब वो अपने गृह राज्य ओडिशा लौट पा रहे हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर लंबी कतारें दिख रही हैं. जाहिर है दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए विमान, उड़ान भरेगा. यहां पर सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले थर्मोमीटर गन से चेक किया जा रहा है।
सोमवार सुबह दिल्ली से एक विमान उड़कर पुणे पहुंचा।एक महिला यात्री जो इस विमान से पुणे पहुंची थीं उन्होंने बताया कि फ्लाइट में चढ़ने से पहले वो नर्वस थीं, लेकिन सभी यात्री एहतियात बरत रहे हैं,अभी बहुत कम लोग ही यात्रा कर रहे हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…