महिलाओं ने पति के लंबी आयु के लिए धूमधाम से की वट सावित्री पूजा…

महिलाओं ने पति के लंबी आयु के लिए धूमधाम से की वट सावित्री पूजा…

बरगद में कच्चा धागा लपेटकर पति के लिए की मंगल कामना…

मोहनलालगंज लखनऊ: आज राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कस्बे सहित पूरे देश में महिलाओं ने पति कि लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस मौके पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह से वट( बरगद) के पेड़ की जड़ में खीरा, खरबूजा आदि अर्पित किये।पति के दीर्घायु और सलामती की कामना करते हुए महिलाओं ने श्रद्धा के साथ वट सावित्री की पूजा की। महिलाएं पूरा श्रृंगार कर मोहनलालगंज के पुराने बरगद के पेड़ के नीचे इकट्ठा हुईं और वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेट कर पति के दीर्घायु की कामना की। साथ ही पेड़ की जड़ में खीरा, खरबूजा, पकवान आदि अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना भी की। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखकर पूजा किया। सुबह से मंदिरों और वट वृक्षों के पास रौनक रही। मोहनलालगंज कस्बे में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से वट सावित्री पूजन करते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा करते दिखीं। मोहनलालगंज सबसे में स्तिति पुराने प्राचीन बरगद के वृक्ष के चारों ओर सूत के धागे के साथ परिक्रमा करते हुए महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु की कामना की। सुबह धूप कम रहने की वजह से महिलाओं की ज्‍यादा भीड़ नजर आई। वट सावित्री व्रत को सौभाग्य, दीर्घायु और आरोग्य प्रदान करने वाला व्रत माना जाता है। हिंदूू धर्म में ऐसी मान्यता है कि जो भी स्त्री वट सावित्री व्रत रखती है, उसका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। पति को दीर्घायु मिलती है। इस व्रत की मान्यता करवा चौथ व्रत के सामान ही है। यह व्रत आज देश के अधिकतर हिस्सों में मनाया जाता है।

संवाददाता अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…