गोवर्धन में वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती महिला…  

गोवर्धन में वट वृक्ष की पूजा अर्चना करती महिला…
 
अमावस्या पर वट वृक्ष का पूजन कर अटल सौभाग्य की कामना की…

गोवर्धन/मथुरा: वट अमावस्या पर शुक्रवार को महिलाओं ने उपवास रखा और वट सावित्री का विधि-विधान के साथ पूजन कर अटल सौभाग्य की कामना की। वट सावित्री व्रत की घरों में तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं। महिलाओं ने घरों में पूजा स्थलों की सफाई की। देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराने के बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाए। महिलाओं ने पूजन के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान तैयार किए। पूजा की थाली के साथ पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाएं घर के पास के वट वृक्ष के नीचे एकत्र हुईं।वट वृक्ष की सभी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।इस बार कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बहुत सी महिलाओं ने बरगद की डाल घर पर मंगाकर पूजन किया। इस अवसर पर महिला पूनम, बबिता, विसाखा,सोनम,पारूल,अनीता,कीर्ति, सुरभि आदि थीं।
संवाददाता अमित गोस्वामी की रिपोर्ट…